computer course
Mo,No;7355268808,9415787135,6388843372
www.mdeg.ac.in
Website क्या है ?
वेबसाइट या साईट कई सारे web pages का एक collection होता है। एक वेबसाइट में कई सारे वेब पेज होते हैं और हर एक पेज में अलग-अलग प्रकार की जानकारियाँ होती है । web page दरअसल एक प्रकार का document होता है जिसपर टेक्स्ट, इमेज, विडियो आदि हो सकते हैं। ये सभी pages वेब सर्वर पर मौजूद होते हैं। वेबसाइट के मुख्य पेज को होम पेज कहा जाता है जहाँ पर कई सारे लिंक दिए गये होते हैं जिनपर क्लिक करके हम इन web pages को ओपन कर सकते हैं।

हर वेबसाइट का एक unique वेब एड्रेस होता है जिसे URL कहा जाता है और उसी URL यानि एड्रेस के जरिये ही उस वेबसाइट तक पहुँचा जाता है। जैसे हमारी वेबसाइट का एड्रेस webinhindi.com है और इसी एड्रेस के जरिये आप हमारी वेबसाइट को देख पा रहे हैं।
किसी भी वेबसाइट को ओपन करने के लिए एक प्रकार का सॉफ्टवेयर या एप्लीकेशन की जरूरत पड़ती है जिसे ब्राउज़र कहा जाता है। Chrome, Firefox, Opera, UC browser आदि ब्राउज़र के उदाहरण हैं

Comments
Post a Comment