computer course
Mo,No;7355268808,9415787135,6388843372
www.mdeg.ac.in
CSS इस्तेमाल करने के निम्नलिखित प्रमुख फायदे है :-
- Save Time :- आप एक बार CSS Rules को लिखते हैं, और उन्हे कई बार Apply कर सकते हैं । आप एक Stylesheet को Multiple Webpages पर Apply कर सकते हैं । आपको प्रत्येक नय HTML Document के लिए CSS Rule लिखने की जरूरत नहीं हैं । इसलिए CSS Web Masters का कीमती समय बचाती हैं ।
- Increase Page Speed :- एक HTML Document में दर्जनों Elements होते हैं, जिनके लिए हमें अलग-अलग Style Rules Set करने पडते हैं और किसी-किसी में तो इनकी संख्या सैंकडो या हजारों में भी पहुँच जाती हैं । इसलिए Page का Size बढ जाता हैं । लेकिन, CSS की मदद से केवल एक Stylesheet में ही सभी Elements के लिए Style Rules Set कर दिए जाते हैं । जिससे Extra HTML हट जाती हैं. और Page का Size कम हो जाता हैं और इस कारण Page Fast Load होता हैं ।
- Easy to Maintenance :- आप पूरी वेबसाईट के लिए सिर्फ एक Stylesheet में CSS Rules Set कर सकते हैं । इसलिए हमे एक फाईल को Manage करने में कोई परेशानी नही आती है ।
- Provide Responsive Design :- आप HTML से वेबपेज को प्रत्येक Device के लिए Optimize नहीं कर सकते हैं. लेकिन, CSS की Media Queries Rules से आप Webpages को Device के हिसाब से Responsive बना सकते हैं

Comments
Post a Comment