computre course
Mo,No;7355268808,9415787135,6388843372
www.mdeg.ac.in
Internet के कुछ प्रमुख क्षेत्र जहाँ Internet का उपयोग किया जाता है :-
- खोजने के लिए( To Search Information) :- Internet को विकसित ही इसलिए किया गया था । आज से पहले कभी भी इस प्रकार सूचनाए प्राप्त करना आसान नही था। लेकिन आज हम Internet के माध्यम से दुनिया के किसी भी कोने से जानकारीयाँ प्राप्त कर सकते है और वो भी कुछ सैकण्डों में। हम दुनिया के हर कोने की खबर घर बैठे अपने कम्प्युटर पर ले सकते है। Internet में सूचनाए खोजने के लिए Search Engines का उपयोग किया जाता है।
- मनोरंजन के लिए (To Entertainment) :- Internet का उपयोग मनोरंजन के साधन के रूप में किया जाता है। मनोरंजन के क्षेत्र मे विकल्प असीमित है। इसके माध्यम से हम फिल्में, गाने, विडियों आदि को देख तथा सुन सकते है। पढने के शौकिन अपने मनपसंद लेखक को पढ सकते है। इसके अलावा हर वक्त का मनोरंजन विडियो गेम कि दुनिया तो हमारे लिए हर वक्त खुली होती है ।
- खरीदी के लिए( To Shopping) :- इसे ई-व्यापार (E-commerce) कहते है। Internet के माध्यम से बाजार को घर से ही देखा जा सकता है और अपना सामान खरीदा जा सकता है। हम Internet के द्वारा घर बैठे ही किस दुकान पर कौनसा सामान है और कौनसा नही तथा उस सामान के ढेरो विकल्प एक साथ देखकर पसंद से अपना सामान खरीद सकते है। इसके अलावा प्रचलित फैशन को जान सकते है।
- शिक्षा के क्षेत्र में (In Education) :- इसे E-learning (ई-शिक्षा) कहते है. यह क्षेत्र तेजी से बढ रहा है। आज Internet के माध्यम से हम घर बैठे ही अपने लिए मनपसंद कॉलेज, स्कूल चुन सकते है। इसके अलावा हमारे पसंद के कोर्स किस कॉलेज में उपलब्ध है और उस कोर्स के बारे में सारी जानकारी यथा कोर्स की फीस, कोर्स का समयावधि आदि, यह जानकारी हम अपने कम्प्युटर पर प्राप्त कर कर सकते है। आज ई-लर्निंग का क्षेत्र काफि विकसित हो चुका है। हम घर बैठे ही दुनिया के बेहतरीन अध्यापको से पढ सकते है।

Comments
Post a Comment