yoga course





Mo,No;6388843372,7355268808,9415787135


www.mdeg.ac.in


इग्‍नू ने योग में लॉन्च किया सर्टिफिकेट प्रोग्राम 
इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी ने योग में सर्टिफिकेट प्रोग्राम लॉन्‍‍‍च किया है. यह कोर्स जुलाई से शुरू हो जाएगा. इस विशेष कार्यक्रम का अध्ययन करने के बाद शिक्षार्थी योग के मूल सिद्धांतों और अभ्यास को समझेगा. इग्नू योग कार्यक्रम का उद्देश्य उम्मीदवार को योग के क्षेत्र में इतिहास और विभिन्न योगियों के योगदान के बारे में जागरूक करने के साथ ही योग के माध्यम से शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य प्राप्त कराना है. अगर उम्‍मीदवार इस बारे में कुछ और जानना चाहते हैं तो इग्‍नू की ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in पर ऑनलाइन पढ़कर अप्‍लाई कर सकते हैं. इग्नू के अनुसार,

इस कार्यक्रम के लिए पात्रता किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड (किसी भी स्ट्रीम) से 12 वीं पास होगी और पाठ्यक्रम अंग्रेजी में पढ़ाया जाएगा. इस कोर्स की अवधि न्‍यूनतम छह महीने और अधिकतम दो साल के लिए होगी. इस कोर्स के लिए 10,000 फीस का भुगतान करना होगा. इग्नू ने इस कोर्स को दिल्ली, देहरादून, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, जयपुर, लाडनूं, चेन्नई, मुंबई और पुणे क्षेत्रीय केंद्रों में लॉन्‍च किया है. गौरतलब है कि विश्वविद्यालय ने इस वर्ष अपने संबंधित कार्यक्रमों में सफल छात्रों को दीक्षांत समारोह में 200,000 डिग्री, डिप्लोमा और प्रमाण पत्र प्रदान किए हैं. इग्‍नू के अलावा नीचे बताए गए इंस्टिट्यूट से भी योग में कोर्स कर सकते हैं

Comments

Popular posts from this blog

computer course

yoga course

yoga course